सारसिल्ला स्कूल में विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
-----
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल सरसिल्ला में विद्यार्थियों के लिए स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रेडक्रॉस प्रभारी द्वारा विद्यार्थियों को हैंडवॉश की सही विधि एवं नियमित हाथ धोने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री यश जैन ने कहा कि विद्यार्थियों में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता विकसित करना शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। विद्यालयों में ऐसे जागरूकता कार्यक्रम बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।
इस दौरान विद्यार्थियों को आवश्यक जानकारी देते हुए व्यक्तिगत स्वच्छता, साफ-सफाई, स्वास्थ्य सुरक्षा तथा दैनिक जीवन में स्वच्छ आदतों को अपनाने के महत्व को समझाया गया।
विद्यार्थियों को बताया गया कि नियमित रूप से हाथ धोने और व्यक्तिगत स्वच्छता का पालन करने से अनेक संक्रमण एवं बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता विकसित कर उन्हें स्वस्थ एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur