AI की दुनिया पाठ्यक्रम से लाभान्वित हो रहे जनजातीय छात्र-छात्राएं
----
आकांक्षी विकासखंड कराहल में मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के तकनीकी सहयोग से संचालित बेस्ट प्रैक्टिस AI परियोजना के अंतर्गत जनजातीय छात्र-छात्राओं को AI तकनीक से जोड़ा जा रहा है।
परियोजना के तहत विकासखंड के माध्यमिक और हाई स्कूल विद्यालयों में कक्षा-वार प्रशिक्षित शिक्षकों के माध्यम से समूह में छात्रों को AI की गतिविधियाँ सिखाई जा रही हैं। AI पाठ्यक्रम के माध्यम से अपने आसपास हो रहे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बदलावों को सकारात्मक दृष्टिकोण से समझ रहे हैं।
छात्र-छात्राएं AI पाठ्यक्रम का उपयोग अपनी पाठ्य-पुस्तकों की कठिन अवधारणाओं को सरलता से समझने के लिए कर रहे हैं, साथ ही AI के दुष्प्रभावों और उसके सुरक्षित उपयोग के बारे में भी जागरूक हो रहे हैं। यह पाठ्यक्रम छात्रों में तकनीकी समझ के साथ-साथ AI की आलोचनात्मक सोच भी विकसित कर रहा है।
कार्यक्रम की बेहतर मॉनिटरिंग और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आज आकांक्षी ब्लॉक फेलो कु. दीपांशी जादौन, सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम के जिला प्रबंधक श्री शहजाद पठान एवं ब्लॉक प्रबंधक श्री नितेश बैरागी द्वारा आदर्श आवासीय विद्यालय कराहल और माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर कराहल का भ्रमण किया गया।
भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं के साथ AI कार्यक्रम पर आधारित संवाद किया, उनके अनुभव सुने और AI पाठ्यक्रम को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur