अंबाह: मुरैना रोड पर नगर पालिका परिषद ने जेसीबी से हटाया सड़क का अतिक्रमण, प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद
Ambah, Morena | Jan 29, 2025 प्रशासन के अमले ने शहर के प्रमुख क्षेत्र में फैले अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। जिसमें प्रशासन की टीम, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग और नगर पालिका परिषद का अमला शामिल रहा। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में शहर के मुरैना रोड के दोनों ओर फैले अतिक्रमण को हटाया गया। नगर पालिका परिषद के अमले ने जेसीबी मशीन लगाकर अतिक्रमण को हटाया।