अंबाह: पचासा मैदान पर आयोजित आनंद उत्सव में SDM, SDOP और CMO ने भी भाग लिया
Ambah, Morena | Jan 28, 2025 मध्यप्रदेश राज्य आनन्द संस्थान आनन्द विभाग की पहल पर आनन्द उत्सव के तहत नगरपालिका परिषद अम्बाह के द्वारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं में आज सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। एसडीएम रामनिवास सिकरवार और सीएमओ साबिर कौसिर एवं मास्टर ट्रेनर सुधीर आचार्य ने भी गोला फेंका इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद महिला एवं पुरुषों ने अपने खेल का प्रदर्शन किया।