अंबाह: अम्बाह के सरकारी खाद गोदाम पर यूरिया लेने के लिए भीड़ उमड़ी, 11 दिन बाद हुआ यूरिया खाद का वितरण
Ambah, Morena | Jan 27, 2025 सरकारी खाद गोदाम अम्बाह पर आज सोमवार सुवह 10 वजे से यूरिया खाद लेने वाले किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। लगभग 11 दिन बाद पुलिस बल की मौजूदगी में यूरिया खाद का वितरण किया गया। यूरिया लेने वाले किसानों में आपा-धापी देखी गई और वे कतार में लगने को तैयार नहीं थे ।