अंबाह: अम्बाह एसडीएम कार्यालय में जनसुनवाई, आवेदनकर्ताओं की सुनी गईं शिकायतें
Ambah, Morena | Jan 28, 2025 सामान्य प्रशासन विभाग के आदेशानुसार प्रत्येक मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक हर कार्यालय में जनसुनवाई करने के निर्देश हैं। जिसके तहत तहसील मुख्यालय पर कलेक्टर अंकित अस्थाना के निर्देश पर आज एसडीएम रामनिवास सिंह सिकरवार ने आवेदनकर्ताओं को जनसुनवाई के दौरान सुना।