खंडवा नगर: खंडवा बस स्टेशन में छत का प्लास्टर गिरने से यात्री घायल, पैर में गंभीर चोट आई
खंडवा। पंडित माखनलाल चतुर्वेदी बस स्टेशन में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। स्टेशन की छत का भारी प्लास्टर अचानक गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया। बताया जा रहा है कि उमाशंकर चौधरी काम के सिलसिले में सूरत जाने की तैयारी कर रहे थे। वह बस के इंतजार में स्टेशन के अंदर बैठे हुए थे, तभी अचानक छत का प्लास्टर भरभराकर नीचे गिर गया।