कौंच: कोंच तहसील परिसर में लेखपाल पर घूस मांगने और मारपीट का आरोप, वीडियो हुआ वायरल, वकील ने पुलिस से की शिकायत
Konch, Jalaun | Aug 19, 2026 कोंच तहसील परिसर में 61(ख) बनवाने को लेकर लेखपाल और अधिवक्ता के बीच विवाद हो गया। अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद जाटव ने लेखपाल कृष्णबिहारी पर 100 रुपये घूस मांगने, गाली-गलौज, मारपीट और जेब से 500 रुपये निकालने का आरोप लगाते हुए मंगलवार रात 8:30 बजे पुलिस को शिकायत दी है। वहीं, लेखपाल ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि 61(ख) की कार्रवाई की जाएगी।