करनैलगंज: करनैलगंज में डीएम प्रियंका निरंजन ने घरौनी लाभार्थियों को बांटे प्रमाणपत्र
शनिवार दोपहर 2 बजे करनैलगंज तहसील सभागार मे जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने घरौनी योजना के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि करनैलगंज तहसील के 290 राजस्व गांवों में से 258 गांवों के पात्र लाभार्थियों को प्रमाणपत्र दिए जा चुके हैं। शेष गांवों में रोस्टर बनाकर शीघ्र ही सभी पात्रों को घरौनी प्रमाणपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे।