करनैलगंज: भगहरिया पूरे मितई में डीएम प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में मिशन शक्ति चौपाल का आयोजन, महिला सशक्तिकरण को मिला बढ़ावा
कटराबाजार के भगहरिया पूरे मितई मे DM प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता मे मिशन शक्ति के तहत शुक्रवार 3 बजे चौपाल आयोजित हुई। इसमे नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन पर जागरूकता कार्यक्रम हुए। गर्भवती महिलाओ की गोदभराई, किशोरियो को हाइजीन किट, किसानो को बीज किट और लाभार्थियो को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम मे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया।