करनैलगंज: कौड़िया पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोपी सौरभ पांडेय को किया गिरफ्तार
कौड़िया पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले मे वांछित आरोपी सौरभ पांडेय पुत्र दद्दन पांडेय को ग्राम पूरे बदल स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। 28 सितंबर को चमड़ा व्यापारी अन्नू पर लाठी-डंडों से हमला किया गया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हुआ था। गुरुवार 6 बजे थानाध्यक्ष ने बताया आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा गया है।