करनैलगंज: आर्यनगर बाजार में कौड़िया पुलिस ने छापा मारकर 7 बोरे अवैध पटाखे किए बरामद
कौड़िया थाना क्षेत्र के आर्यनगर बाजार चौराहे पर कौड़िया पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर करीब 2 बजे मोहित गुप्ता के घर से सात बोरे अवैध पटाखे बरामद किए। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी गोविंद कुमार ने टीम संग छापा मारकर पटाखों को कब्जे मे लिया। मौके पर कोई मौजूद नहीं मिला। थाना प्रभारी ने सभी पटाखे जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।