करनैलगंज: करनैलगंज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने 108 शिकायतें सुनीं, 30 का मौके पर निस्तारण किया
शनिवार को तहसील करनैलगंज मे आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर DM प्रियंका निरंजन ने जनसमस्याओं को सुना। 2 बजे उन्होंने बताया, कुल 108 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमे से 30 से अधिक का मौके पर निस्तारण किया गया। लगभग 25 शिकायतें राशन से संबंधित रहीं, जबकि कई भूमि विवाद से जुड़ी थीं। DM ने अधिकारियों को टीम बनाकर शेष शिकायतों का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए गए है।