खरसावां: संतारी गांव में जहरीले सांप के डसने से दो सगे भाई-बहन की मौत, गांव में पसरा मातम
खरसावां के संतारी गांव में मंगलवार को घर में जमीन पर सो रहे भाई-बहन को जहरीले सांप ने डंस लिया, जिससे दोनों की मौत हो गयी. इसके बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार, शिवा जोंकों (11) और उसकी बहन सीमा जोंकों (14) सोमवार की रात अपने घर में जमीन पर बिछावन लगाकर सो रहे थे. मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे सोते वक्त