जगदलपुर: महिलाओं ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर शहीद स्मारक से निकाली सिंदूर रैली, विधायक किरण देव हुए शामिल
नगर की महिलाओं ने पहलगाम हमले की विरोध में भारतीय सेवा द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सिंदूर रैली का आयोजन किया। रैली में विधायक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव महापौर संजय पांडे सहित बड़ी संख्या में नगर की महिलाएं सम्मिलित हुई। रैली के दौरान मूसलाधार बारिश होती रही महिलाओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई।