जगदलपुर: राष्ट्रीय स्वाभिमान मंच की महिलाएं जवानों का आभार मानेंगी, जगन्नाथ मंदिर में प्रेस वार्ता कर कल्पना शर्मा ने दी जानकारी
जगन्नाथ मंदिर में जिला स्वाभिमान मंच की महिलाओं ने ली प्रेस वार्ता। कल्पना शर्मा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारतीय सेना ने अपने शौर्य से देश का मान बढ़ाया है। विशेष रूप से वीर जवानों ने देश की मातृशक्ति के सिंदूर की रक्षा करते हुए उनके सम्मान की रक्षा की है। जवानों ने जिस तरह से अदम्य साहस और बल से शत्रुओं से बदला लिया है।