दीपावली पर रोशनी से जगमगाया मुजफ्फरपुर, शहर से गांव तक दिखा उत्सव का उल्लास
घरों से लेकर देवालयों तक रंग-बिरंगी लाइटों और झालरों से हुई आकर्षक सजावट, हर तरफ दिखी दीपोत्सव की रौनक
मुजफ्फरपुर जिले में दीपावली का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। दीपावली के अवसर पर शहर से लेकर गांव तक रोशनी से जगमगा उठा। घरों से लेकर मंदिरों और देवालयों तक को रंग-बिरंगी लाइटों और आकर्षक झालरों से सजाया गया। शाम होते ही पूरा इलाका जगमग रोशनी में नहा उठा।
शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों, आवासीय परिसरों और मंदिरों में आकर्षक विद्युत सजावट देखने को मिली। घरों की छतों, बालकनियों और मुख्य द्वारों पर रंग-बिरंगी लाइटों की चमक देखते ही बन रही थी। वहीं, देवालयों में भी विशेष सजावट की गई।
दीपावली की जगमग रोशनी और उत्सवी माहौल ने पूरे जिले में खुशियों का रंग भर दिया। हर तरफ दीपोत्सव की रौनक और उल्लास देखने को मिला।