करगहर: परसथुआ में शहीद कामेश्वर पासवान की 34वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, विधायक सहित कई गणमान्य हुए शामिल
परसथुआ स्थित शहीद कामेश्वर पासवान स्मारक स्थल पर उनकी 34वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। शहीद कामेश्वर पासवान स्मृति मंच के तत्वावधान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि करगहर विधायक वशिष्ठ सिंह तथा विशिष्ट अतिथि भीम आर्मी के पूर्व जिला प्रभारी व चेनारी