Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
image
image

चेनारी में ग्रामीण पथ किनारे अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी, गोली मारकर हत्या की आशंका रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग से सबराबाद से तेलारी जाने वाली ग्रामीण सड़क पर सोमवार अहले सुबह एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया युवती की गोली मारकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही चेनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटाने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। हत्या के कारणों और अपराधियों की पहचान के लिए विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। प्रभारी थानाध्यक्ष कल्पना सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए। घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद मामले में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने की संभावना है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Kargahar, Rohtas | Jul 27, 2026

MORE NEWS

चेनारी में ग्रामीण पथ किनारे अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी, गोली मारकर हत्या की आशंका।

रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग से सबराबाद से तेलारी जाने वाली ग्रामीण सड़क पर सोमवार अहले सुबह एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया युवती की गोली मारकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही चेनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटाने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। हत्या के कारणों और अपराधियों की पहचान के लिए विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। प्रभारी थानाध्यक्ष कल्पना सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए। घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद मामले में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने की संभावना है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

चेनारी में ग्रामीण पथ किनारे अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी, गोली मारकर हत्या की आशंका। रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग से सबराबाद से तेलारी जाने वाली ग्रामीण सड़क पर सोमवार अहले सुबह एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया युवती की गोली मारकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही चेनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटाने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। हत्या के कारणों और अपराधियों की पहचान के लिए विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। प्रभारी थानाध्यक्ष कल्पना सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए। घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद मामले में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने की संभावना है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Kargahar, Rohtas | Jul 27, 2026

CWG 2026 में शानदार प्रदर्शन और रिकॉर्ड के साथ देश बेटी मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स में भारत को दिलाया पहला गोल्ड, और इस खेल में लगातार तीन इवेंट में हैट्रिक लगा दिया है। 2018,2022,2026 में स्वर्ण पदक जीती । PM मोदी ने भी बधाई

CWG 2026 में शानदार प्रदर्शन और रिकॉर्ड के साथ देश बेटी मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स में भारत को दिलाया पहला गोल्ड, और इस खेल में लगातार तीन इवेंट में हैट्रिक लगा दिया है। 2018,2022,2026 में स्वर्ण पदक जीती । PM मोदी ने भी बधाई

Kargahar, Rohtas | Jul 26, 2026

श्रावणी मेले को लेकर रोहतास जिले के गुप्ता धाम में प्रशासन की तैयारियां तेज हो गई हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए मंदिर क्षेत्र में मजबूत बैरिकेडिंग व सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। वहीं मंदिर द्वार से 100 मीटर की परिधि में अतिक्रमण कर लगी दुकानों को हटाया दिया गया है।

श्रावणी मेले को लेकर रोहतास जिले के गुप्ता धाम में प्रशासन की तैयारियां तेज हो गई हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए मंदिर क्षेत्र में मजबूत बैरिकेडिंग व सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। वहीं मंदिर द्वार से 100 मीटर की परिधि में अतिक्रमण कर लगी दुकानों को हटाया दिया गया है।

Kargahar, Rohtas | Jul 26, 2026