सोरांव: थरवई में बिजली कटौती से नाराज लोगों ने राम लीला मैदान में किया धरना प्रदर्शन
सोराव तहसील में बिजली कटौती के विरोध में ग्रामीणों ने थरवई रामलीला मैदान में शुक्रवार को धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन गोड़वा पावर हाउस से हो रही बिजली कटौती के खिलाफ था।प्रदर्शन के दौरान भीषण गर्मी के कारण कुछ ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ गई। उनका इलाज मौके पर ही किया जा रहा है। बिजली कटौती के विरोध में थरवई बाजार के सभी व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखी ।