Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Odisha
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
Jdu
r4rajesh055
केंट RO के भरोसे का खेल, स्पेयर पार्ट्स की जांच में खुला राज, दुकान पर FIR दर्ज
Katihar, Katihar
| Oct 30, 2026
MORE NEWS
वर्षों से सजा था रोजगार का ठिकाना, रेलवे की कार्रवाई में उजड़ गईं दुकानें
Katihar, Katihar | Oct 30, 2026
खाद माफिया का दुस्साहस, पत्रकार को उठाया, 10 लाख मांगे, पुलिस ने पलट दिया खेल
Katihar, Katihar | Oct 30, 2026
बंगाल से कटिहार पहुंची 80 लाख की स्मैक, सप्लाई से पहले 3 तस्कर गिरफ्तार
Katihar, Katihar | Oct 30, 2026
पश्चिम बंगाल से कटिहार तक फैला स्मैक तस्करी का नेटवर्क, 80 लाख के मादक पदार्थ के साथ तीन गिरफ्तार मुफस्सिल थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 828 ग्राम स्मैक और दो मोटरसाइकिल बरामद, मनिया पुल के नीचे वाहन जांच के दौरान पकड़े गए तीनों आरोपी प्रतिनिधि, कटिहार। कटिहार पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुफस्सिल थाना क्षेत्र से करीब 80 लाख रुपये मूल्य के 828 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों में दो पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद और मालदा जिले के रहने वाले हैं, जबकि एक कटिहार जिले का निवासी है। पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार, 29 अक्टूबर 2026 को मुफस्सिल थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि दो मोटरसाइकिल पर सवार कुछ लोग पश्चिम बंगाल की ओर से मनिया की तरफ अवैध मादक पदार्थ लेकर आ रहे हैं। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए थानाध्यक�
Katihar, Katihar | Oct 30, 2026
जीआरपी चौक से हटाया गया अतिक्रमण, सड़क खुली तो उजड़ गई वर्षों से दुकान चला रहे कारोबारियों की रोजी-रोटी
Katihar, Katihar | Oct 30, 2026
जिला पदाधिकारी कटिहार एवं माननीय अध्यक्ष बाल श्रमिक आयोग, बिहार की उपस्थिति में नये श्रम संहिताओं पर जागरूकता-सह-प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित किया गया* कटिहार,30 अक्टूबर 2026 *आज दिनांक 30.10.2026 को सहायक श्रमायुक्त कार्यालय, कटिहार में नये श्रम कानूनों के संबंध में एक दिवसीय जागरूकता-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।* कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी, कटिहार एवं माननीय अध्यक्ष बाल श्रमिक आयोग बिहार के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिला पदाधिकारी महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 29 पुराने केंद्रीय श्रम कानूनों को समाहित कर 4 नई श्रम संहिताएं लागू की गई हैं, जिससे नियोजकों और श्रमिकों दोनों के हितों की रक्षा होगी और कारोबार में सुगमता आएगी। उन्होंने विशेष रूप से ईंट-भट्ठा नियोजकों को नये प्रावधानों का शत-प्रतिशत अनुपालन करने का सुझाव दिया। इस अवसर पर बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के माननीय अध्यक्ष श्री अशोक कुमार बादल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने सभी नियोजकों विशेष कर उपस्थित ईट भट्ठा संचालकों से किसी भी परिस्थिति में बाल श्रमिकों को नियोजित न करने तथा बाल श्रम मुक्त कटिहार के संकल्प को दोहराने की अपील की। कार्यशाला में सहायक श्रमायुक्त, कटिहार, श्रम अधीक्षक, कटिहार, ई.एस.आई.सी. के शाखा प्रबंधक, श्री विकास सिंह, अध्यक्ष, कटिहार मजदूर संघ, श्री अर्जुन कुमार यादव, महासचिव, भारतीय मजदूर संघ, कटिहार, कपड़ा व्यवसायी संघ, ईंट-भट्ठा संघ के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्य सहित जिले के सभी प्रमुख नियोजक एवं व्यावसायिक संघों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। *तकनीकी सत्र में —* श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, कटिहार सदर, श्री राजा बाबू एवं हसनगंज के श्री शानु कुमार झा द्वारा पी.पी.टी. के माध्यम से चारों श्रम संहिताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई — *1. वेतन संहिता, 2019* *2. औद्योगिक संबंध संहिता, 2020* *3. सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020* *4. व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्यदशा संहिता, 2020* विशेष रूप से न्यूनतम वेतन, समय पर वेतन भुगतान, सामाजिक सुरक्षा, ESI/EPF कवरेज, महिला श्रमिकों के अधिकार और ईंट-भट्ठों के लिए निर्धारित मानकों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का समापन श्रम अधीक्षक, कटिहार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। कार्यक्रम को लेकर नियोजक संघों एवं श्रमिक संगठनों ने हर्ष व्यक्त किया। *जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,* *कटिहार।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार @topfans #Katihar CMO Bihar #samratchoudhary #CMSamrat #katihar
Katihar, Bihar | Oct 30, 2026
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त से जिले के 1,99,534 किसान लाभान्वित *जिले के कुल 1,99,534 पात्र किसान लाभुकों के बैंक खातों में लगभग 39,90,68,000 रुपये की सम्मान निधि हस्तांतरित हुई* *कटिहार, दिनांक 30.10.2026।* आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 24वीं किस्त की राशि देशभर के पात्र किसान लाभुकों के बैंक खातों में हस्तांतरित की गई। इस अवसर पर कटिहार जिले के कुल 1,99,534 पात्र किसान लाभुकों* के बैंक खातों में लगभग 39,90,68,000 रुपये* की सम्मान निधि हस्तांतरित हुई। इस अवसर पर *जिला कृषि कार्यालय, कटिहार के सभागार में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण* किया गया, जिसमें जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार, उपनिदेशक कृषि अभियंत्रण, जिला उद्यान पदाधिकारी, सहायक निदेशक पौधा संरक्षण , अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, कृषि समन्वयक सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य कर्मी सहित 50 किसान उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम का आयोजन जिलांतर्गत *सभी 16 प्रखंड कृषि कार्यालयों* में भी किया गया, जिसमें किसानों एवं संबंधित कर्मियों की सहभागिता रही। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष *₹6,000 की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों* में प्रदान की जाती है, जिसका उद्देश्य किसानों की कृषि संबंधी आवश्यकताओं में आर्थिक सहयोग प्रदान करना है। जिला कृषि पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कार्यालयीन कार्यों में *पारदर्शिता एवं जवाबदेही* सुनिश्चित करने तथा विभागीय योजनाओं का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कृषक हित में संचालित योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक ससमय पहुँचाने एवं किसानों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा 24वीं जारी करते ही किसानों के बैंक खाते में पैसा आना शुरू हो गया एवं किसानों के चेहरे में मुस्कान आने लगा। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Department of Agriculture, Government of Bihar #CMSamrat #katihar @topfans Samrat Choudhary
Katihar, Bihar | Oct 30, 2026
कटिहार पुलिस की बड़ी सफलता: फिरौती हेतु अपहरण कांड का मात्र 05 घंटे में उद्भेदन, मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार एवं दोनों अपहृत सकुशल बरामद। कटिहार पुलिस की बड़ी सफलता: फिरौती हेतु अपहरण कांड का मात्र 05 घंटे में उद्भेदन, मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार एवं दोनों अपहृत सकुशल बरामद। 👉विस्तृत जानकारी देते हुए श्री विशाल आनंद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 कटिहार I Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary CMO Bihar
Katihar, Bihar | Oct 30, 2026