हसनपुर: हसनपुर में बस में चढ़ते समय किशोर का पैर फिसला, रोडवेज बस के पहिए के नीचे कुचलकर हुई दर्दनाक मौत
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान 17 वर्षीय सूरज पुत्र फुर्ती सिंह निवासी कुंदरकी भूड़ थाना सैदनगली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सूरज की मां वीरवती देवी गजरौला की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने के संग गजरौला चौपला के पास किराए के मकान में रहती हैं। सूरज भी उनके साथ ही रहता था। बुधवार को वह भाई दूज पर अपने आया था।