हेडलाइन: सतना का लोहरौरा गांव: जर्जर सड़क और जलभराव से ग्रामीण त्रस्त, प्रशासन से लगाई गुहार!
वीडियो रिपोर्ट:
"सतना जिले के ग्राम पंचायत लोहरौरा की मुख्य PWD सड़क आज एक बड़े हादसे को न्योता दे रही है। बारिश के मौसम में यह सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है और जगह-जगह जलभराव से तालाब जैसी स्थिति बन गई है।
हालत ये है कि स्कूली बच्चों, राहगीरों और स्थानीय निवासियों का यहां से गुजरना दूभर हो गया है। सड़क पर बने गहरे गड्ढे और कीचड़ के कारण लोगों को रोज़ाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इसी रास्ते से भारी ओवरलोड ट्रक भी गुजरते हैं, जिससे सड़क की हालत और अधिक बदतर होती जा रही है।
ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत पंचायत और सरपंच से की है, लेकिन हर बार उन्हें यही जवाब मिलता है कि 'यह मामला हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं है'। अब सवाल ये है कि यदि यह सड़क PWD की है, तो आखिर प्रशासन कब तक इस पर मूकदर्शक बना रहेगा?
ग्रामीणो�