अजीतमल: संचारी रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम गांवों में पहुंची, सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
संचारी रोगों की रोकथाम और स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को क्षेत्र के ग्राम मौहारी सहित कस्बे और ग्रामीण इलाकों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने साफ-सफाई की स्थिति परखी और संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत चलाए जा रहे कार्यों की जमीनी हकीकत जानी। साथ ही संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश