अजीतमल: विधानसभा घेराव से पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष कोतवाली पुलिस ने घर पर ही रोका, मनरेगा का नाम बदलने पर करना था विरोध
उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी और मनरेगा के मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति बना रही कांग्रेस को औरैया में बड़ा झटका लगा है। लखनऊ में विधानसभा घेराव के लिए निकलने से पहले ही अजीतमल पुलिस ने कांग्रेस की जिलाध्यक्ष को उनके आवास पर नजरबंद कर दिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। कांग्रेस की जिलाध्यक्ष ने मनरेगा का नाम