मझोली: ग्राम हरदुआ खेरवा में आरोपी ने 72 वर्षीय बुजुर्ग को लाठी से पीटा, मझौली पुलिस ने मामला दर्ज किया
मझौली थाना प्रभारी नेहरू से खंडाते ने बुधवार शाम 6:00 बजे बताया कि ग्राम हरदुआ खेरवा के रहने वाले केशरी प्रसाद प्रधान उम्र 72 वर्ष ने रिपोर्ट लिखाई कि अपने घर के सामने टहल रहे थे तभी तेज सिंह आया और घर वालों को गाली गलौज करने लगा। जब उसने गाली देने से मना किया तो आरोपी ने लाठी से उनके सिर पर हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।