मासलपुर: करौली में ट्रैफिक इंचार्ज रहे थाना अधिकारी नीरज शर्मा ने मासलपुर थाने पर संभाला कार्यभार
मासलपुर थाना पर नवनियुक्त थाना अधिकारी नीरज शर्मा ने रविवार को कार्यभार संभाल लिया है। नवनियुक्त थाना अधिकारी नीरज शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था कायम रहे पहली प्राथमिकता होगी।उन्होंने कहा कि सीएलजी सदस्यों के साथ बैठक आयोजित कर क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगाने पर जोर दिया जाएगा।इससे पहले नीरज शर्मा करौली मे यातायात प्रभारी के पद पर कार्यरत थे।