मासलपुर: मंडाखेडा के राजकीय अंग्रेजी मिडियम स्कूल का विरोध कर ग्रामीणो ने स्कूल के द्वार पर जडा ताला, हिन्दी मिडियम करने की मांग
मासलपुर पं.समिति के मंडाखेड़ा गांव में महात्मा गांधी राजकीय स्कूल जो पहले से ही हिंदी माध्यम था। उसको पिछली सरकार ने अंग्रेजी माध्यम कर दिया गया है इसके कारण ग्रामीणों ने शुक्रवार को विरोध करते हुए स्कूल के मुख्यद्वार पर ताला जड दिया। ग्रामीणों ने बताया कि हमारे बच्चों के प्रवेश इस स्कूल में नहीं हो पाने से बच्चों के सामने शिक्षा से वंचित होने का अंदेशा है।