मासलपुर: राजकीय महाविद्यालय नवीन भवन निर्माण कार्य की गठित जांच कमेटी ने किया अवलोकन भवन निर्माण में पाई कमियां
राजकीय महाविद्यालय के नवीन भवन निर्माण कार्य की जांच के लिए नोडल महाविद्यालय द्वारा गठित जांच कमेटी ने शुक्रवार को कालेज भवन निर्माण कार्य की गुणवत्ता जांच के बाद सुधार की जरूरत बताई।जांच कमेटी के संयोजक प्रोफेसर गोरेलाल मीना, सदस्य राम सिंह मीना, कारूलाल मीना, कॉलेज के प्राचार्य विवेक शर्मा ने महाविद्यालय का अवलोकन किया और पाई कर्मियों से अवगत कराया।