मासलपुर: रतियापुरा में अज्ञात जंगली जानवरों ने आठ भेड़ों का किया शिकार, वन कर्मी और पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे किया पोस्टमार्टम
रतियापुरा में अज्ञात जंगली जानवरों द्वारा शुक्रवार देर रात्रि के समय आठ भेड़ों का शिकार किया है।रतियापुरा के श्याम मीना ने बताया कि उसकी भेड़ श्मशान घाट की चारदीवारी के अंदर बंध रही थी। रात्रि के समय अज्ञात जंगली जानवरों ने आकर भेड़ों पर हमला कर दिया, जिससे 8 भेड़ों की मौत हो गई। शनिवार को पशु चिकित्सा कर्मियों ने भेड़ों का पोस्टमार्टम किया।