मासलपुर: कस्बे की जाटव बस्ती में सड़क निर्माण नहीं होने से परेशान लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन
जाटव बस्ती में सड़क निर्माण नहीं होने से गंदगी और कीचड़ का आलम बना रहता है।बस्ती के लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।शनिवार को आक्रोशित लोगों ने पंचायत प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर सड़क निर्माण करवाने की मांग की है।लोगों ने बताया कि कच्चे रास्ते में गंदगी रहती है, कई बार सड़क निर्माण की मांग की गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ।