अकलतरा क्षेत्र के नरियरा गांव के शासकीय कन्या हाई स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। जहां सबसे पहले वृक्षों में QR कोड लगाया गया, फिर छात्राओं को मोबाइल स्कैन करना सीखाया गया। इसके माध्यम से छात्राओं को वृक्षों का वैज्ञानिक नाम, प्रचलित नाम, उपयोग, औषधि गुणों आदि की जानकारी मिली।