अकलतरा: अकलतरा पुलिस ने महुआ शराब की बिक्री करने वाले 2 आरोपियों को अलग-अलग जगहों से किया गिरफ्तार, 39.5 लीटर महुआ शराब जब्त
दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अकलतरा और खटोला गांव में महुआ शराब की बिक्री की जा रही है, इसके बाद पुलिस की टीम ने घेराबंदी करके खटोला गांव से आरोपी जोगेंद्र सिदार उर्फ भुरू सिदार के कब्जे से 9.5 लीटर और अकलतरा के वार्ड 16 से गोपाल के कब्जे से 30 लीटर महुआ शराब के साथ बिक्री की रकम 50 रुपये को जब्त करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।