अकलतरा: अमरताल में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित, प्रदेश सह प्रभारी विजय जांगिड़, जांजगीर-चाम्पा और अकलतरा विधायक रहे मौजूद
अकलतरा क्षेत्र के अमरताल में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कांग्रेस के प्रदेश सहप्रभारी विजय जांगिड़, जांजगीर-चाम्पा विधायक ब्यास कश्यप, अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में पार्टी की आगामी संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।