अकलतरा: लीलागर नदी के किनारे से 5 फीट का मगरमच्छ पकड़ा गया, जिसे क्रोकोडाइल पार्क कोटमीसोमार में छोड़ा गया
दरअसल, कोटमीसोनार गांव की लीलागर नदी के किनारे एक मगरमच्छ घूमता हुआ ग्रामीणों को दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने 5 फीट के मगरमच्छ को पकड़कर कोटमीसोनार गांव के क्रोकोडाइल पार्क में छोड़ दिया है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ का एकमात्र क्रोकोडाइल पार्क, जांजगीर-चाम्पा जिले के अकलतरा क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव में है, जहां 3 सौ से ज्यादा मगरमच्छ है।