अकलतरा: अकलतरा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता आनंद मिरी ने आवास प्लस 2.0 का किया सर्वेक्षण
अकलतरा क्षेत्र के भैंसतरा, तागा, मुड़पार, अमरताल, बुचिहरदी, मौहाडीह सहित विभिन्न गांवों का जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता आनंद मिरी ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 का सर्वेक्षण किया। अकलतरा ब्लॉक सहित जिले में मोर दुआर-साय सरकार के तहत आवास प्लस सर्वेक्षण 2.0 का पखवाड़ा मनाया जा रहा है।