सुल्तानपुर: परऊपुर में कब्रिस्तान पर भूमाफियाओं द्वारा किया जा रहा जबरन कब्जा, ग्रामीण आंदोलित होकर पहुंचे डीएम ऑफिस किया शिकायत
परऊपुर में कब्रिस्तान पर भूमाफियाओं द्वारा जबरन कब्जा कर रास्ता बनाए जाने को लेकर ग्रामीण आंदोलित हो गए हैं। बुधवार को कलेक्ट्रेट में डीएम कार्यालय के बाहर ग्रामीणों ने अपने गुस्से का इजहार किया। शहर से सटे तहसील सदर अंतर्गत परऊपुर गांव के इस मामले को लेकर तहसीलदार सदर हृदयराम तिवारी ने मौके पर राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम को भेजा है।