सुल्तानपुर: दीवानी में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रणजीत सिंह बोले- बिना मुझसे बात किए पुलिस ना करे अधिवक्ताओं पर कार्रवाई
आज दीवानी न्यायालय स्थित अधिवक्ता संघ के बाबू राजेंद्र प्रसाद सभागार मे निवर्तमान अध्यक्ष अरविन्द पांडे ने निर्वाचन परिणाम घोषित किए और सबको सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप दूबे की अध्यक्षता और निवर्तमान सचिव के संचालन मे सैकड़ों वकीलों की मौजूदगी में रणजीत सिंह ने अपने अध्यक्षीय भाषण दिया, साथ ही मीडिया से बातचीत की।