पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा- गरीबों का आरक्षण बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है NDA सरकार
आरक्षण को नौवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर एक तरफ जहां विपक्ष लगातार सत्ता पक्ष पर हमलावर है तो वहीं शनिवार को बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने साफ तौर पर कह दिया है कि हमारी पार्टी और एनडीए सरकार गरीबों का आरक्षण बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले पर न्यायालय का जो फैसला है उसे हम लोग देख रहे हैं।