पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा- वायनाड के जो लोग डरे हुए हैं उनकी चिंता करें राहुल गांधी
पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है। पटना एयरपोर्ट पर शनिवार को शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पार्लियामेंट के फ्लोर पर आकर खुद कहते थे कि मैं किसी से डरता नहीं हूं लेकिन अब वह खुद डर क्यों रहे हैं। इस दौरान शाहनवाज हुसैन ने यह भी कहा कि अगर राहुल गांधी पाक साफ है तो उन्हें डरने की जरूरत नहीं है।