पटना ग्रामीण: SC-ST आरक्षण में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) सहमत नहीं- एयरपोर्ट पर बोले चिराग पासवान
दिल्ली से पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए सुप्रीम कोर्ट के एससी-एसटीआरक्षण में कोटे में कोटा और इसमें क्रीमी लेयर संबंधी निर्णय का समर्थन नहीं किया है। चिराग पासवान ने कहा कि एससी-एसटी आरक्षण के मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) सहमत नहीं है।