पटना ग्रामीण: झूठ की खेती करते हैं राहुल गांधी, ED की रेड के दावे को लेकर एयरपोर्ट पर बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
नेता विपक्ष राहुल गांधी ने दावा किया है कि लोकसभा में 'चक्रव्यूह' वाले भाषण के बाद ED उनके यहां रेड करने की तैयारी में है. उसके बाद अब इस मामले में दिल्ली से पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए तीखा पलटवार किया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी झूठ की खेती करते हैं।