पटना ग्रामीण: एयरपोर्ट पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा- कानून व्यवस्था को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने समीक्षा बैठक की है
राज्य में बढ़ रहे अपराधिक घटनाओं को लेकर तेजस्वी यादव बिहार सरकार पर लगातार सवाल उठा रहे हैं। पूरे मामले पर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरकार का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री गंभीर हैं। सीएम नीतीश कुमार ने समीक्षा बैठक भी की है।