श्योपुर: भावांतर योजना से खिले किसानों के चेहरे, अन्नदाताओं ने जताया CM का आभार, श्योपुर में वीसी के ज़रिए किया संवाद
श्योपुर। भावांतर योजना को लेकर मध्यप्रदेश के किसान बेहद उत्साहित हैं। इस योजना की राशि का लाभ मिलने पर किसानों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को अनोखे अंदाज में धन्यवाद दिया। किसानों ने 12 अक्टूबर को दोपहर 03 बजे इंदौर के देपालपुर और उज्जैन में जबरदस्त ट्रैक्टर रैली निकाली। सैकड़ों किसान सड़कों पर निकले और प्रदेश के मुखिया का आभार व्यक्त किया।