ब्रह्मपुर: गंगा कटाव से ढाबी गांव में खतरा बढ़ा, तटबंध टूटने की आशंका से ग्रामीण दहशत में, विस्थापन की तैयारी जारी
ढाबी गांव में गंगा नदी का कटाव इन दिनों तेज रफ्तार से बढ़ता जा रहा है, जिससे आसपास के गांवों में भय का माहौल व्याप्त है। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे की स्थिति को दर्शाने वाले वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नदी की तेज धार लगातार तटबंध को काट रही है।