खुरई: बीना रोड पर किसानों ने खाद न मिलने पर किया चक्काजाम; बोले, शराब के 5, खाद का 1 काउंटर
Khurai, Sagar | Aug 19, 2026 कई दिनों से खाद के लिए परेशान किसानों ने बुधवार दोपहर 1.00 बजे बीना रोड पर चक्काजाम कर दिया नाराज किसानों ने कहा कि शराब दुकानों पर 5 काउंटर और लाखों किसानों के लिए एक काउंटर,दरअसल पिछले कई दिनों से खाद के लिए किसान चक्कर लगा रहे हैं,कई किसानो ने वितरण केंद्र पर रात से डेरा डाल लिया था,जिसमें बुजुर्ग महिलाएं भी शामिल हैं,तहसीलदार और पुलिस मौके पर पहुंची।