सैदपुर: सपा के पीडीए जनचौपाल का आयोजन, भाजपा पर जमकर साधा निशाना
क्षेत्र के पियरी गांव में सपा द्वारा पीडीए जन चौपाल एवं जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पीडीए समाज को एकजुट करने पर जोर दिया। बतौर मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय सचिव आरएस कुशवाहा ने कहा कि वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पीडीए समाज के लोग एकजुट हों।