#बेखौफ_बदमाश_और_लाचार_पुलिस..
भरतपुर। शहर के कोतवाली थाने से कुछ ही दूरी पर बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक पर हमला बोल दिया, लेकिन 4 दिन बीत जाने के बाद भी कानून के लम्बे हाथ बदमाशों के सामने बौने साबित हो रहे है। जानकारी के अनुसार, 21 अगस्त को बासन गेट निवासी कपिल गर्ग अपने भतीजे को स्कूल से लेकर लौट रहा था। इसी दौरान कोतवाली थाने के पास युवकों की तेज रफ्तार स्कूटी कपिल की स्कूटी से टकरा गई थी। जब कपिल ने युवकों को समझाया तो तीनों ने उस पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। आरोपियों ने हाथ में पहने कड़े से भी कपिल के सिर और चेहरे पर वार किए और जेब से 8,300 रुपए छीन कर फरार हो गए। आश्चर्य की बात यह है कि, कोतवाली थाने के ठीक नाक के नीचे घटी इस गंभीर वारदात का साफ़ सीसीटीवी फुटेज मौजूद होने के बावजूद अभी तक बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस की यह नाकामी और ढुलमुल रवैया "अपराधियों में भय, आमजन में विश्वास" वाले ढोल-ढमाके और खोखले दावों की हवा निकालता भी नजर आ रहा है।