#दबोचे_गए_केके_अग्रवाल_जी..
भरतपुर। किला स्थित राजकीय सावित्री बाई फुले कन्या छात्रावास के बाहर छात्राओं पर फब्तियां कसने और मनचलापन करने वाले आरोपी को आखिरकार एंटी रोमियो स्क्वाड ने धर दबोचा। पकड़े गए आरोपी की पहचान कृष्ण कुमार अग्रवाल निवासी नदिया मोहल्ला के रूप में हुई है, जो काफी समय से हॉस्टल के आसपास आवारागर्दी कर छात्राओं को परेशान कर रहा था। जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम कई दिनों से उसकी घेराबंदी में जुटी थी, लेकिन हर बार वह छकाकर भाग निकलता था। मंगलवार को टीम इंचार्ज एएसआई गोविंद सिंह के नेतृत्व में जाल बिछाया गया, जिसमें कांस्टेबल नर्वदा देवी को सादे कपड़ों में छात्राओं के बीच खड़ा किया गया। जैसे ही आरोपी अपनी स्कूटी से वहां पहुंचा, टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। पुलिस ने उसकी स्कूटी (RJ05-SS-5941) जप्त कर उसे मथुरागेट थाना पुलिस के हवाले कर दिया है।