Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
Haryana

टीआई का मानवीयता...!

Damoh, Damoh | Jun 7, 2026

MORE NEWS

पशुपालन राज्यमंत्री लखन पटैल ने ग्राम सूखा में सामुदायिक भवन एवं सीसी सड़क का किया भूमिपूजन

दमोह/पथरिया। प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटैल ने ग्राम सूखा में सामुदायिक भवन एवं सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों को विकास कार्यों की सौगात देते हुए कहा कि क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं और आवश्यक सभी परियोजनाएं चरणबद्ध रूप से पूर्ण कराई जाएंगी।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री पटैल ने कहा कि बरसात से पूर्व सड़कों का लेवल सुधारने के साथ ही किसानों की मांग पर खजरी सड़क का निर्माण भी स्वीकृत कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि सड़कों, स्कूलों और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास पर सरकार का विशेष ध्यान है।

इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह अभियान न केवल पर्यावरण को सशक्त बनाता है बल्कि मातृ सम्मान का भी प्रतीक है।

राज्यमंत्री पटैल ने कहा कि पथरिया विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए व्यापक कार्य किए जा रहे हैं। क्षेत्र में चार डैम पहले ही पूर्ण हो चुके हैं, वहीं 122 करोड़ रुपये की लागत से एक नए बैराज का भूमिपूजन हाल ही में किया गया है। साजिली, जूड़ी, पंचमनगर और सीतानगर में डैम निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।

उन्होंने बताया कि लगभग 42 से 43 गांवों की 20 हजार हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा देने के लिए पांचवें डेम ‘दुनय धाम’ को स्वीकृति मिल चुकी है, जिसका कार्य आगामी समय में प्रारंभ होगा। उन्होंने दावा किया कि आने वाले वर्षों में क्षेत्र में शत-प्रतिशत सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

पशुपालन राज्यमंत्री लखन पटैल ने ग्राम सूखा में सामुदायिक भवन एवं सीसी सड़क का किया भूमिपूजन दमोह/पथरिया। प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटैल ने ग्राम सूखा में सामुदायिक भवन एवं सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों को विकास कार्यों की सौगात देते हुए कहा कि क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं और आवश्यक सभी परियोजनाएं चरणबद्ध रूप से पूर्ण कराई जाएंगी। कार्यक्रम के दौरान मंत्री पटैल ने कहा कि बरसात से पूर्व सड़कों का लेवल सुधारने के साथ ही किसानों की मांग पर खजरी सड़क का निर्माण भी स्वीकृत कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि सड़कों, स्कूलों और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास पर सरकार का विशेष ध्यान है। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह अभियान न केवल पर्यावरण को सशक्त बनाता है बल्कि मातृ सम्मान का भी प्रतीक है। राज्यमंत्री पटैल ने कहा कि पथरिया विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए व्यापक कार्य किए जा रहे हैं। क्षेत्र में चार डैम पहले ही पूर्ण हो चुके हैं, वहीं 122 करोड़ रुपये की लागत से एक नए बैराज का भूमिपूजन हाल ही में किया गया है। साजिली, जूड़ी, पंचमनगर और सीतानगर में डैम निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने बताया कि लगभग 42 से 43 गांवों की 20 हजार हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा देने के लिए पांचवें डेम ‘दुनय धाम’ को स्वीकृति मिल चुकी है, जिसका कार्य आगामी समय में प्रारंभ होगा। उन्होंने दावा किया कि आने वाले वर्षों में क्षेत्र में शत-प्रतिशत सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

Damoh, Damoh | Jun 7, 2026

राजवांस में करोड़ों की नल-जल योजना फेल, गहराया पेयजल संकट, साइकिल और इलेक्ट्रिक ऑटो से पानी भरने पर मजबूर ग्रामीण

दमोह जिले के पथरिया भीषण गर्मी और 45 डिग्री तापमान के बीच ग्राम पंचायत रजवांस के ग्रामीण गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। गांव में 1.25 करोड़ रुपये की लागत से बनी नल-जल योजना और पानी की टंकी होने के बावजूद लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि महिलाएं आंगनबाड़ी केंद्र के नल से और एक किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर हैं। लगभग 20 नलकूप सूख चुके हैं, जिससे केवल एक ही नलकूप पर पूरा गांव निर्भर है।

सरपंच प्रतिनिधि शरद जैन ने बताया कि टंकी अभी हैंडओवर नहीं हुई है, जबकि विभाग ने पर्याप्त जल स्रोत न होने की बात कही है। ग्रामीणों ने योजना में लापरवाही और जांच की मांग की है। प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर जलापूर्ति एवं दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

राजवांस में करोड़ों की नल-जल योजना फेल, गहराया पेयजल संकट, साइकिल और इलेक्ट्रिक ऑटो से पानी भरने पर मजबूर ग्रामीण दमोह जिले के पथरिया भीषण गर्मी और 45 डिग्री तापमान के बीच ग्राम पंचायत रजवांस के ग्रामीण गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। गांव में 1.25 करोड़ रुपये की लागत से बनी नल-जल योजना और पानी की टंकी होने के बावजूद लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि महिलाएं आंगनबाड़ी केंद्र के नल से और एक किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर हैं। लगभग 20 नलकूप सूख चुके हैं, जिससे केवल एक ही नलकूप पर पूरा गांव निर्भर है। सरपंच प्रतिनिधि शरद जैन ने बताया कि टंकी अभी हैंडओवर नहीं हुई है, जबकि विभाग ने पर्याप्त जल स्रोत न होने की बात कही है। ग्रामीणों ने योजना में लापरवाही और जांच की मांग की है। प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर जलापूर्ति एवं दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

Damoh, Damoh | Jun 7, 2026

पन्ना जिले के बनौली में 17 वर्षीय बालिका के सिर में कारतूस का खोका मिलें से क्षेत्र में सनसनी, गंभीर हालत जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती 

दमोह पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बनौली गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक 17 वर्षीय बालिका सपना रैकवार के सिर में गंभीर चोट के बाद डॉक्टरों ने यूज हुआ कारतूस बरामद किया। बालिका छत पर सो रही थी और अचानक सिर में दर्द व चोट महसूस होने पर परिजनों को घटना सूचना दी गई।

परिजन तत्काल उसे आज शनिवार रात दमोह जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर अभिजीत के द्वारा जांच के दौरान सुरक्षित तरीके से कारतूस निकाला गया। घटना की गंभीरता देखते हुए कोतवाली पुलिस और पन्ना पुलिस संयुक्त रूप से जांच में जुट गई है और हर एंगल से घटना की पड़ताल की जा रही है। बताया गया कि सपना के माता-पिता नहीं हैं और वह परिजनों के साथ रहती है, फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है तथा अस्पताल में इलाज जारी है। 

मामले ने पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है पुलिस जांच कर रही है। मौजूद लोगों द्वारा गांव में आस पास गोली चलने के बाद इस घटना की आशंका जाहिर की हैं जहां पुलिस भी मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

पन्ना जिले के बनौली में 17 वर्षीय बालिका के सिर में कारतूस का खोका मिलें से क्षेत्र में सनसनी, गंभीर हालत जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती दमोह पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बनौली गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक 17 वर्षीय बालिका सपना रैकवार के सिर में गंभीर चोट के बाद डॉक्टरों ने यूज हुआ कारतूस बरामद किया। बालिका छत पर सो रही थी और अचानक सिर में दर्द व चोट महसूस होने पर परिजनों को घटना सूचना दी गई। परिजन तत्काल उसे आज शनिवार रात दमोह जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर अभिजीत के द्वारा जांच के दौरान सुरक्षित तरीके से कारतूस निकाला गया। घटना की गंभीरता देखते हुए कोतवाली पुलिस और पन्ना पुलिस संयुक्त रूप से जांच में जुट गई है और हर एंगल से घटना की पड़ताल की जा रही है। बताया गया कि सपना के माता-पिता नहीं हैं और वह परिजनों के साथ रहती है, फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है तथा अस्पताल में इलाज जारी है। मामले ने पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है पुलिस जांच कर रही है। मौजूद लोगों द्वारा गांव में आस पास गोली चलने के बाद इस घटना की आशंका जाहिर की हैं जहां पुलिस भी मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Damoh, Damoh | Jun 7, 2026

17 वर्षीय बालिका के सिर में एकतरफा प्यार में पागल सरफिरे ने किया बंदूक से हमला

पन्ना से दमोह जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, कोतवाली TI मनीष कुमार ने दी जानकारी

17 वर्षीय बालिका के सिर में एकतरफा प्यार में पागल सरफिरे ने किया बंदूक से हमला पन्ना से दमोह जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, कोतवाली TI मनीष कुमार ने दी जानकारी

Damoh, Damoh | Jun 7, 2026

दमोह के दो पहलवानों का ऑल इंडिया रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट के लिए चयन, जिले में खुशी की लहर

दमोह। जिले के कुश्ती खेल जगत के लिए गर्व का क्षण सामने आया है, जब दमोह के दो युवा पहलवानों का चयन ऑल इंडिया ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट के लिए हुआ है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश के गोंडा-अयोध्या में 6 से 8 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी।

चैनपुरा बजरिया नंबर 5 स्थित कुश्ती व्यायाम शाला के अंतर्राष्ट्रीय एवं NIS कोच धर्मेंद्र वंशवर्ती तथा सीनियर पहलवान जितेंद्र वंशवर्ती के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 51 किलो भार वर्ग के पहलवान पवन बंसल और 48 किलो भार वर्ग के पहलवान प्रिंस वाल्मीकि का चयन अंडर-17 ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट के लिए हुआ है।

इस उपलब्धि से पूरे दमोह जिले के खेल प्रेमियों में हर्ष की लहर है। पहली बार जिले के दो 16 वर्षीय पहलवानों का चयन इस स्तर की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जिसे खेल इतिहास में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

कोच धर्मेंद्र वंशवर्ती ने बताया कि चयनित पहलवानों में पवन बंसल का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। बचपन में ही माता का साया उठ गया था, जबकि एक दुर्घटना में उनके पिता का निधन हो गया। वर्तमान में पवन अपने कोच और दादा-दादी के सहारे प्रशिक्षण प्राप्त कर कुश्ती के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं।

वहीं 48 किलो वर्ग के पहलवान प्रिंस वाल्मीकि के पिता मनोज वाल्मीकि दमोह नगर पालिका में सफाई संरक्षक के पद पर कार्यरत हैं। वे अपने बेटे को राष्ट्रीय स्तर का पहलवान बनाने का सपना देख रहे हैं और नियमित रूप से NIS कोच धर्मेंद्र वंशवर्ती से प्रशिक्षण दिला रहे हैं।

दोनों खिलाड़ियों के चयन पर खेल प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

दमोह के दो पहलवानों का ऑल इंडिया रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट के लिए चयन, जिले में खुशी की लहर दमोह। जिले के कुश्ती खेल जगत के लिए गर्व का क्षण सामने आया है, जब दमोह के दो युवा पहलवानों का चयन ऑल इंडिया ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट के लिए हुआ है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश के गोंडा-अयोध्या में 6 से 8 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। चैनपुरा बजरिया नंबर 5 स्थित कुश्ती व्यायाम शाला के अंतर्राष्ट्रीय एवं NIS कोच धर्मेंद्र वंशवर्ती तथा सीनियर पहलवान जितेंद्र वंशवर्ती के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 51 किलो भार वर्ग के पहलवान पवन बंसल और 48 किलो भार वर्ग के पहलवान प्रिंस वाल्मीकि का चयन अंडर-17 ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट के लिए हुआ है। इस उपलब्धि से पूरे दमोह जिले के खेल प्रेमियों में हर्ष की लहर है। पहली बार जिले के दो 16 वर्षीय पहलवानों का चयन इस स्तर की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जिसे खेल इतिहास में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। कोच धर्मेंद्र वंशवर्ती ने बताया कि चयनित पहलवानों में पवन बंसल का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। बचपन में ही माता का साया उठ गया था, जबकि एक दुर्घटना में उनके पिता का निधन हो गया। वर्तमान में पवन अपने कोच और दादा-दादी के सहारे प्रशिक्षण प्राप्त कर कुश्ती के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। वहीं 48 किलो वर्ग के पहलवान प्रिंस वाल्मीकि के पिता मनोज वाल्मीकि दमोह नगर पालिका में सफाई संरक्षक के पद पर कार्यरत हैं। वे अपने बेटे को राष्ट्रीय स्तर का पहलवान बनाने का सपना देख रहे हैं और नियमित रूप से NIS कोच धर्मेंद्र वंशवर्ती से प्रशिक्षण दिला रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों के चयन पर खेल प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Damoh, Damoh | Jun 7, 2026

टीआई का मानवीयता...! - Damoh News